Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

दीपावली बाजार सजाओ प्रतियोगिता-2026 : बाजारों के निरीक्षण का रूट तय, दीपावली की शाम 7 बजे से निर्णायक दल करेंगे अवलोकन

नगर निगम एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन, निर्णायक दल गोपनीय रूप से देंगे अंक उदयपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स ...


नगर निगम एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन, निर्णायक दल गोपनीय रूप से देंगे अंक

उदयपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन की महत्वपूर्ण बैठक चेंबर भवन सूरजपोल  में आयोजित हुई। बैठक में दीपावली बाजार सजाओ प्रतियोगिता-2026 को लेकर बाजारों के निरीक्षण का रूट एवं समय निर्धारित किया गया।

प्रतियोगिता के संयोजक श्री इंदर सिंह मेहता तथा सह-संयोजक श्री आलोक पगारिया एवं श्री राकेश जैन हैं। प्रतियोगिता इस वर्ष नगर निगम उदयपुर एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता संयोजक इंदर सिंह मेहता ने बताया कि दीपावली के दिन सायंकाल 7 बजे से निर्णायक दल शहर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान बाजारों की आकर्षक सजावट, विद्युत रोशनी, स्वच्छता, सुंदरता एवं समग्र व्यवस्थाओं सहित विभिन्न निर्धारित मापदंडों का मूल्यांकन किया जाएगा।

सह संयोजक राकेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी स्वतंत्र निर्णायक अपने-अपने स्तर पर बाजारों का मूल्यांकन कर गोपनीय रूप से अंक प्रदान करेंगे। निर्णायकों की अंकतालिका सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखी जाएगी, जिसे बाद में निर्णायक समिति के समक्ष खोला जाएगा। सभी निर्णायकों के प्राप्तांकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कारों के विजेताओं का चयन किया जाएगा।

सह संयोजक आलोक पगारिया ने बताया कि निरीक्षण के लिए निर्णायक समिति में चेंबर अध्यक्ष एवं महापौर पारस सिंघवी तथा नगर निगम की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी श्री सत्यनारायण शर्मा शामिल रहेंगे। वहीं चेंबर की ओर से स्वतंत्र निर्णायकों के रूप में  सुमतिलाल बोहरा, हेमंत चौहान (जीएसटी अधिकारी), जी.एल. डॉड (पूर्व मेडिकल जूरिस्ट), दिनेश कोठारी (पूर्व आईएएस) एवं प्रसिद्ध समाजसेवी राहुल बडाला शामिल होंगे।

प्रतियोगिता के निरीक्षण एवं निर्णायकों के सहयोग के लिए चेंबर की विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें गणेश डागलिया, हिम्मत बडाला, राजमल जैन, अंबालाल बोहरा, राकेश जैन,आलोक पगारिया, जयेश चंपावत,अशोक शाह,भंवरलाल सुवालका,बृजलाल सोनी,देवनारायण धायभाई,नितिन सेठ एवं हिमांशु गुप्ता को शामिल किया गया है।

महामंत्री राजमल जैन ने बताया कि दीपावलीके दिन बाजार निरीक्षण का निर्धारित रूट एवं समय इस प्रकार रहेगा :

सायं 6:45 बजे – सभी निर्णायकों एवं कमेटी सदस्यों का एकत्रीकरण एवं स्वागत

7:15 बजे – सेक्टर 14

7:30 बजे – सेक्टर 13

7:45 बजे – सेक्टर 5,6

8:00 बजे – सेक्टर 4,5

8.15 बजे उदियापोल अंदर,सगस जी रोड

8:30 बजे – सूरजपोल

8:45 बजे – भड़भुजाघाटी

9:00 बजे – बड़ा बाजार एवं मालदास स्ट्रीट

9:15 बजे – घंटाघर

9:30 बजे – भटियाणी चौहट्टा

9:45 बजे – दिल्ली गेट

10:00 बजे – नाड़ाखाड़ा एवं नेहरू बाजार 

इसके पश्चात – सूरजपोल कंट्रोल रूम के बाहर में निरीक्षण का समापन

बैठक में सहसंयोजक आलोक पगारिया ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर शहर के व्यापारियों एवं विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हिम्मत बडाला ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 28 नवंबर 2026 को चेंबर भवन, सेक्टर-14 में गरिमामय समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के विजेता बाजारों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

चेंबर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उदयपुर के बाजारों को दीपावली पर आकर्षक रूप से सजाने, व्यापारियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने तथा शहर की सुंदरता एवं उत्सवी पहचान को और अधिक निखारना है। नगर निगम एवं चेंबर के संयुक्त प्रयासों से इस वर्ष उदयपुर के बाजारों में दीपोत्सव की विशेष छटा देखने को मिलेगी।


No comments