उदयपुर, श्री श्याम भक्त मण्डल ट्रस्ट की ओर से श्री खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से 2 नवम्बर शनिवार को डोरे नगर मे मनाया जाएगा। मं...
उदयपुर, श्री श्याम भक्त मण्डल ट्रस्ट की ओर से श्री खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से 2 नवम्बर शनिवार को डोरे नगर मे मनाया जाएगा।
मंडल संस्थापक ज्ञानीराम अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव को भव्य विशाल रुप देने के लिए प्रमुख गायक मन्दसौर से माया चौहान, उदयपुर से केमिता राठौड अपनी मखमली आवाज से भाव विभोर करेगी। वही लगभग 15 स्थानीय भजन गायक श्री प्रतीक माहेश्वरी, जमानशंकर, सजना राणावत, लता सोनी, सुनंदा चोबीसा, इतिशा गोयल, पायल शर्मा, अनिल आनंद शर्मा, पंकज भंडारी, रजनीश मानसी शर्मा, सुनीता सुथार, सुभाष गर्ग, पुनीत जी भी अपनी हाजिरी से जन्मोत्सव के भजनो से आनन्दित करेंगे। श्री अग्रवाल के अनुसार इस बार कीर्तन सायंकाल 5रू15 बजे प्रारंभ होकर देर रात तक जारी रहेगा। बाबा के दरबार का श्रृंगार दिल्ली से मंगवाई फूलमालाओं से करेंगे। पाण्डाल को चारो ओर से बन्दनवार, गुब्बारो खिलोनो से सजाया जायेगा। बाबा के समक्ष 56 भोग प्रसाद सजाकर तीन मंजिले मिल्क केक का भोग धरायेंगे। कीर्तन को आकर्षक बनाने के लिए संगीतकार नीमच के उमेश म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य आ रहे हैं।

No comments