राष्ट्रभारती एकेडमी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर 27 अक्टूबर को उदयपुर, 26 अक्टूबर । राष्ट्रभारती एकेडमी की संस्थापिका श्रीमती राजकुमारी जो...
राष्ट्रभारती एकेडमी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर 27 अक्टूबर को
उदयपुर, 26 अक्टूबर । राष्ट्रभारती एकेडमी की संस्थापिका श्रीमती राजकुमारी जोशी की स्मृति में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला राष्ट्रभारती सेवा सम्मान वर्ष 2024 में समाजसेवी व उद्योगपति भीमनदास तलरेजा को प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम समन्वयक विजय प्रकाश विप्लवी ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले इस समारोह में अब तक यह सम्मान डॉ जे.के. छापरवाल, डॉ. रेणु खमेसरा, पूर्व पार्षद प्रभुदास पाहुजा व साहित्यकार डॉ. महेन्द्र भाणावत को प्रदान किया जा चुका है।
विप्लवी ने बताया कि पूर्व सांसद् स्व. भानुकुमार शास्त्री के जन्म शताब्दी वर्ष में 27 अक्टूबर को राष्ट्रभारती एकेडमी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर के उदघाटन समारोह में में यह सम्मान प्रदान किया जायेगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे होगा। इस अवसर पर वेणेश्वर पीठाधीश्वर अच्युतानंद जी महाराज व गोपाल आश्रम बडीसादडी के महंत सुदर्शनाचार्य जी महाराज दीप प्रज्ज्वलन करेगें। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद् चुन्नीलाल जी गरासिया, लोकसभा सांसद् मन्नालाल जी रावत, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीचंद जी कृपलानी, विधायक ताराचंद जी जैन, महापौर गोविन्दसिंह जी टांक व आर एन टी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. विपिन माथुर प्रमुख अतिथि रहेगें।
विप्लवी ने बताया कि सेक्टर 14 स्थित राष्ट्रभारती एकेडमी परिसर में प्रातः 10 से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होने वाले निशुल्क चिकित्सा शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जे. के. छापरवाल, बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण गुप्ता, फिजीशियन डॉ. गगनदीप गंभीर, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. सी.पी. पुरोहित, सर्जन डॉ. के.सी. व्यास, न्यूरो फिजीशियन डॉ. रेणु खमेसरा, यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज त्रिवेदी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष पंड्या, मधुमेह व थॉयराइड विशेषज्ञ आर. के.शर्मा, ईएनटी के डॉ. जगदीश बडगुर्जर, फिजीशियन डॉ. रिखब लूंकर, बाल व शिशु रोग के डॉ. राजेश मलिक, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सेन व डॉ. नरेन्द्र जोशी, दंत रोग डॉ. राहुल आमेटा, फिजिशियन डॉ. कमलेश भट्ट, डॉ. देवेन्द्र सिंह राव, सर्जन डॉ. एल. एल. सेन, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. दिव्य वर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मुरलीगोविन्द आचार्य व डॉ. शोभालाल औदिच्य रोगियों का परीक्षण कर निदान करेगें। शिविर में ईसीजी सहित विभिन्न जांचों की भी व्यवस्था रहेगी।

No comments