Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

ब्लैकमेलिंग व दुष्कर्म से आहत युवती ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

  भीलवाड़ा जिले में थाना बीगोद पुलिस की कार्रवाई जयपुर/भीलवाड़ा।    भीलवाड़ा के थाना बीगोद क्षेत्र में एक युवती द्वारा दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल...

 

भीलवाड़ा जिले में थाना बीगोद पुलिस की कार्रवाई

जयपुर/भीलवाड़ा।    भीलवाड़ा के थाना बीगोद क्षेत्र में एक युवती द्वारा दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग से आहत हो कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने के मामले में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक अनिल धाकड़ पुत्र रामचन्द्र (19) निवासी मेहताजी का खेडा थाना बीगोद को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर को युवती के पिता द्वारा रिपोर्ट दी गई कि आरोपी अनिल धाकड़ पिछले 1 साल से उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

संवेदनशील घटना पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारसमल जैन व सीओ बाबूलाल विश्नोई के सुपरविजन एवं एसएचओ सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आसूचना संकलन, मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर दबिश दी जाकर आरोपी अनिल धाकड़ को गिरफ्तार किया गया।

No comments