Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

रोटरी क्लब उदयपुर अचीवर्स द्वारा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर अचीवर्स के द्वारा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस पर राजकीय मींरा गर्ल्स कॉलेज हॉस्टल में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.दीपक माहेश्...


उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर अचीवर्स के द्वारा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस पर राजकीय मींरा गर्ल्स कॉलेज हॉस्टल में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.दीपक माहेश्वरी अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई।

क्लब अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बहल ने बताया कि इस अवसर पर हॉस्टल की 132 छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लिया।  
इस अवसर पर मुख्य वक्ता मदन मोहन मालवीय आयुर्वैदिक कॉलेज उदयपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनु थी। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए ब्रेस्ट कैंसर के कारण निवारण तथा उचित खानपान की सलाह दी तथा उनके साथ आई डॉ अनीता माल व डॉ लिपाक्षी अग्रवाल ने ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की।
मुख्य अतिथि के तौर पर  मधु सरीन ने भी  छात्राओं को संबोधित किया तथा हर महीने सेल्फ ब्रेस्ट असेसमेंट करने की सलाह दी। हॉस्टल की वार्डन डॉ स्नेहा बाबेल खोखावत ने भी सभी छात्राओं को संबोधित किया तथा इस बीमारी के बारंे में सजग रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम का संचालन क्लब की सीनियर मेंबर प्रमिला बहल ने किया तथा क्लब के सभी सदस्य सेक्रेटरी हिमांशु कौशल, डॉक्टर ज्योत्स्ना कुमावत, अनुराधा बहल,खुशबू कौशल भी उपस्थित रहे।

No comments