समाजसेवी तलरेजा को राष्ट्रभारती सेवा सम्मान उदयपुर, 27 अक्टूबर । पूर्व सांसद् स्व. भानुकुमार शास्त्री के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ पर रव...
समाजसेवी तलरेजा को राष्ट्रभारती सेवा सम्मान
उदयपुर, 27 अक्टूबर । पूर्व सांसद् स्व. भानुकुमार शास्त्री के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ पर रविवार को राष्ट्रभारती एकेडमी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 558 रोगियों का परीक्षण कर निदान किया गया। समारोह में राष्ट्रभारती एकेडमी की संस्थापिका श्रीमती राजकुमारी जोशी की स्मृति में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला राष्ट्रभारती सेवा सम्मान वर्ष 2024 में समाजसेवी व उद्योगपति भीमनदास तलरेजा को प्रदान किया गया।
संस्था के सचिव भंवरलाल शर्मा ने बताया कि सेक्टर 14 स्थित राष्ट्रभारती एकेडमी परिसर में बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर अच्युतानंद महाराज व गोपाल आश्रम बडीसादडी के महंत सुदर्शनाचार्य महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.सी. सोडानी, राज्यसभा सांसद् चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व मंत्री व निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सहाडा के पूर्व विधायक डॉ बी.आर. चौधरी प्रमुख अतिथि थे।
प्रारंभ में संस्थापक धर्मनारायण जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया और स्व. शास्त्री के जीवनवृत्त की चर्चा की। सचिव भंवरलाल शर्मा, अशोक बाबेल, गिरीश जोशी व विजय प्रकाश विप्लवी ने अतिथियों का स्वागत किया।
अतिथियों ने समाजसेवी व उद्योगपति भीमनदास तलरेजा को राष्ट्रभारती सेवा सम्मान 2024 प्रदान किया। ज्ञातव्य है कि अब तक यह सम्मान डॉ जे.के. छापरवाल, डॉ. रेणु खमेसरा, पूर्व पार्षद प्रभुदास पाहुजा व साहित्यकार डॉ. महेन्द्र भाणावत को प्रदान किया जा चुका है।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जे. के. छापरवाल, बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण गुप्ता, फिजीशियन डॉ. गगनदीप गंभीर, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. सी.पी. पुरोहित, सर्जन डॉ. के.सी. व्यास, न्यूरो फिजीशियन डॉ. रेणु खमेसरा, यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज त्रिवेदी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष पंड्या, मधुमेह व थॉयराइड विशेषज्ञ आर. के.शर्मा, ईएनटी के डॉ. जगदीश बडगुर्जर, फिजीशियन डॉ. रिखब लूंकर, बाल व शिशु रोग के डॉ. राजेश मलिक, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सेन व डॉ. नरेन्द्र जोशी, दंत रोग डॉ. राहुल आमेटा, फिजिशियन डॉ. कमलेश भट्ट, डॉ. देवेन्द्र सिंह राव, सर्जन डॉ. एल. एल. सेन, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. दिव्य वर्मा व आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मुरलीगोविन्द आचार्य व रोगियों का परीक्षण कर निदान किया। शिविर में ईसीजी सहित विभिन्न जांचों की भी व्यवस्था थी।
समारोह में समाजसेवी शब्बीर के. मुस्तफा, परसराम सूयल, साहित्यकार लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, आलोक संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमावत, पार्षद संतोष मेनारिया, पूर्व पार्षद अर्चना शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, दिनेश गुप्ता, नरेश पंवार , जगदीश मेनारिया, भाजपा नेता तख्तसिंह शक्तावत, अमृत मेनारिया, पूर्व सांसद् शास्त्री के भ्राता हरीश्चन्द्र शर्मा, नारायण शर्मा व पुत्र हृषिकेश शर्मा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। संयोजन भंवरलाल शर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन अशोक बाबेल ने किया।

No comments