उदयपुर। श्री नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धनतेरस पर भगवान श्री नाकोड़ा पाश्र्वनाथ एवं श्री नाकोड़ा...
उदयपुर। श्री नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धनतेरस पर भगवान श्री नाकोड़ा पाश्र्वनाथ एवं श्री नाकोड़ा भेरूजी की महाआरती का आयोजन 29 अक्टूबर मंगलवार को शुभ मुर्हूत में किया जाएगा।श्री नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान के संस्थापक कांतिलाल जैन के अनुसार सुख समृद्धि एवं शांति की मनोकामना को लेकर अशोक नगर स्थित नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के रूप रजत भवन में धनतेरस पर प्रात: 9 बजे श्री नाकोड़ा पाश्र्वनाथ एवं श्री नाकोड़ा भेरूजी की 108 दीपक की संगीतमय महाआरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक के अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही शहर में उपस्थित जन प्रतिनिधि भी शिरकत कर महाआरती का लाभ उठायेंगे।
.jpg)
No comments