Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मेवाड़ जनशक्ति दल की मासिक बैठक संपन्न

- 2025 पर संगठन के नए कैलेंडर बनाने को लेकर हुआ मंथन   उदयपुर, 28 अक्टूबर। मेवाड़ जनशक्ति दल कार्यकारिणी की मासिक बैठक दुर्गा नर्सरी कार्याल...


- 2025 पर संगठन के नए कैलेंडर बनाने को लेकर हुआ मंथन  

उदयपुर, 28 अक्टूबर। मेवाड़ जनशक्ति दल कार्यकारिणी की मासिक बैठक दुर्गा नर्सरी कार्यालय पर सोमवार को संरक्षक अतुल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने आगामी होने वाले आयोजन के बारे में वार्ता की साथ ही संभाग महामंत्री नंदलाल जोशी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी को लेकर पदाधिकारी सदस्यों के 2025 के आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। जिला अध्यक्ष देवेंद्र बोयल ने बताया कि उदयपुर में स्वच्छ भारत स्वच्छ उदयपुर के तहत प्रशासन को साथ में लेकर आयोजन करेंगे और 2025 में संगठन द्वारा कैलेंडर बनाए जाएंगे। बैठक में ओम प्रकाश औदिच्य, भुवनेश्वर श्रीमाली, हरीश शर्मा, रूद्रेश दवे, भुवनेश्वर सनाढ्य, रतनलाल चावला, विजेंद्र रावल, मनोज कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। 

No comments