Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सोजतिया ज्वैलर्स पर उमड़ी भीड़

उदयपुर। करवा चौथ के साथ ही दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज करवा चौथ के अवसर पर सोने और चाँदी की जमकर ख़रीदारी हुई।सोने और चाँदी के भाव...


उदयपुर। करवा चौथ के साथ ही दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज करवा चौथ के अवसर पर सोने और चाँदी की जमकर ख़रीदारी हुई।सोने और चाँदी के भाव गत वर्ष की तुलना में लगभग 30ः अधिक है किंतु करवा चौथ पर ख़रीदी के उत्साह में कहीं कमी नहीं दिखाई दी। करवा चौथ पर आज सोजतिया ज्वैलर्स पर भीड़ उमड़ पड़ी।

सोजतिया के निदेशक डॉ महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि करवा चौथ पर आज जहाँ नवविवाहित युगल दंपत्ति ने सरप्राइज़ गिफ़्ट दिया ,वही कई लोगों ने परिवार सहित डिज़ाइन पसंद करकर सोने और चाँदी की ज्वेलरी ख़रीदी ।मंगलसूत्र ,अंगूठी ,ईयरिग, नैकलेस  के साथ साथ डायमंड तथा जड़ाव पोलकी ज्वेलरी की भी ख़रीदारी हुई ।करवा चौथ पर सोने चाँदी की ज्वेलरी गिफ़्ट करने की परंपरा रही है ,इसी परंपरा के आधार पर युवाओं ने भी व्रत रखकर अपने जीवन साथी को ज्वेलरी उपहार में दी। दीपावली तथा शादियों की ग्राहकी प्रारंभ हो चुकी है। नेहल सोजतिया ने बताया कि इस बार लेटेस्ट डिज़ाइन डिज़ाइनर कलेक्शन लॉन्च किया गया है।

No comments