Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

प्रखर बने मिस्टर फ्रेशर एवं महिमा मिस फ्रेशर

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक कार्यकर्ता एवं होटल व्यवसायी विजयलक्ष्मी गलुण...


उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक कार्यकर्ता एवं होटल व्यवसायी विजयलक्ष्मी गलुण्डिया एवं अन्य अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वन्दना के साथ हुई।

ऐश्वर्या पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ रितु पालीवाल ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, फैशन शो की प्रस्तुतियां दी गयी जिसमे विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना था। विविध प्रतियोगिताओं में विजेता रहने पर प्रखर शाह मिस्टर फ्रेशर तथा महिमा चुंडावत मिस फ्रेशर चुनी गई। विशाल राठौर मिस्टर ऐश्वर्या तथा फ़ेबा जेकोब मिस ऐश्वर्या एवं मेहुल सुथार मिस्टर सीनियर तथा निशिका कुमावत मिस सीनियर चुने गए। साथ ही मिस्टर फ्रेशर में रनरअप अभिजीत सेवक तथा मिस फ्रेशर रनरअप रक्षिता जैन रहे, मिस्टर ऐश्वर्या रनरअप मोनीष तथा मिस ऐश्वर्या में रनरअप प्रियल जोशी चुने गए। मिस्टर सीनियर रनरअप हर्षवर्धन सिंह राणावत तथा मिस सीनियर रनरअप सीमा चौहान चुने गए। बेस्ट ड्रेस मेल में हेमन्त पटेल तथा फीमेल में मानसी पेमावत रहे साथ ही बेस्ट परफॉर्मर का खिताब मनय वर्मा के नाम रहा। ऐश्वर्या टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ राशि माथुर ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी साथ ही छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं समय प्रबन्धन पर बल देते हुए कहा कि ऐश्वर्या कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य को बनाने हेतुअनवरत रूप से कार्यरत हैं और आगे भी करता रहेगा। ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य गजाराम सीरवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा कड़ी मेहनत और प्रतिभा को आधार बना जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

No comments