Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

टेकरी स्थित खाटू श्याम मंदिर में 12 को भव्य कीर्तन के साथ मनाएंगे बाबा का जन्मोत्सव

-उदयपुर में पहला खाटू मंदिर जहां रोजाना खाटू की भांति पूजा अर्चना होती है।   उदयपुर। श्री खाटू श्याम बाबा का भव्य जन्मोत्सव 12 नवंबर को यहां...



-उदयपुर में पहला खाटू मंदिर जहां रोजाना खाटू की भांति पूजा अर्चना होती है।  

उदयपुर। श्री खाटू श्याम बाबा का भव्य जन्मोत्सव 12 नवंबर को यहां टेकरी पुलिस लाइन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विशाल भजन संध्या का आयोजन भी होगा। 

मंदिर मंडल द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार 12 नवंबर को खाटू श्याम का जन्मोत्सव भी है और उसी दिन एकादशी भी है। शहर में जन्मोत्सव के मौके पर टेकरी स्थित खाटू श्याम मंदिर में ही कीर्तन का आयोजन हो रहा है। यहां पर पाटोत्सव के बाद पहली बार बाबा का जन्मोत्सव आ रहा है इसलिए सभी कार्यकर्ता हर्षोल्लास के साथ इसकी तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली से विशेष फूल मंगवाए गए हैं जिनसे बाबा का दरबार झूले पर सजाया जाएगा। बाबा का 56 भोग भी धराया जाएगा। 

बाबा को भाव के भजनों से रिझाने के लिऐ मंदसौर से बाबा श्याम की लाडली बहन माया चौहान आ रही हैं जबकि स्थानीय कलाकार प्रतीक माहेश्वरी, भावना शर्मा, लता सोनी, पंकज भंडारी, सुभाष गर्ग व पुनीत भी धूमधाम से बाबा के भजन की हाजरी लगायेंगे। आयोजन में राकेश मूंदडा, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रतीक माहेश्वरी आदि तैयारियों में लगे हैं। 

उल्लेखनीय है कि टेकरी पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में खाटू श्याम बाबा का भव्य मंदिर बनाया गया है जहां रोजाना खाटू की भांति की पूजा अर्चना होती है और दोनो एकादशी पर भव्य कीर्तन भी होता है। यहां स्थानीय श्याम सखा मंडली द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

No comments