Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को रहेंगे सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में

उदयपुर, 9 नवंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान उपचुनाव -2024 के क्रम में उदयपुर देहात जिला का...

उदयपुर, 9 नवंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान उपचुनाव -2024 के क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में कल दिनांक 10 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा कल प्रातः 6.55 पर जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 8 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से प्रदेश अध्यक्ष जी रवाना होकर प्रातः 11 बजे सलूंबर विधानसभा क्षेत्र की सराड़ा पंचायत समिति के सरसिया गांव के नरेंद्र कुमार खराड़ी स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद सायं 7 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


No comments