कोलकात्ता के संजू शर्मा कोलकात्ता के संगतकारों के साथ सुनायेंगे भजन लगेगा छप्पन भोग, होगा भण्डारा प्रसाद 1 लाख 17 हजार स्कायर फिट में मन्दिर...
कोलकात्ता के संजू शर्मा कोलकात्ता के संगतकारों के साथ सुनायेंगे भजन
लगेगा छप्पन भोग, होगा भण्डारा प्रसाद
1 लाख 17 हजार स्कायर फिट में मन्दिर, ऊंचाई 91 फिट होगी
उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट उदयपुर की ओर से मंगलवार 10 जून को तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर निर्माणाधीन खाटूश्याम मन्दिर गर्भगृह आधार शिला पूजन कीर्तन की तैयारी बड़ी धूमधाम से हो रही है। मन्दिर परिसर मंे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि निर्माण कार्य को एक वर्ष होने के उपलक्ष्य मंे वृन्दावन के आचार्य ब्रजेश जी महाराज के सानिध्य मे प्रथम सायं सवा पांच बजे से ट्रस्टीगण एंव गणमान्य लोगों द्वारा शिला पूजन अर्चन कर शिलाआंे को गर्भगृह में धराया जायेगा।
पाण्डाल दरबार: पश्चात सवा सात बजे सजावट टैन्ट के अनिल वैद के द्वारा रंग बिरंगी फूल मालाओं बन्दनवार से सजाये पाण्डाल, इण्डिया इलेक्ट्रिक के हरिभाई द्वारा रंग बिरंगी लाईटांे से सुसज्जित दरबार के समक्ष भव्य विशाल रुप में खाटूश्याम कीर्तन होगा। श्याम दरबार को जयपुर के सांवरिया डेकोरेटर द्वारा कोलकात्ता बैंगलोर की फूलमालाओं से सजाकर कुन्दन नगीने सितारे स्वर्णाभूषण से युक्त कुण्डल मुकुट छत्तर हार आदि धराकर श्रृंगार किया जाएगा। भक्तों की बढती संख्या, गर्मी एंव बारीश को देखते हुए समुचित सुरक्षित व्यवस्था की जा रही है।
छप्पन भोग प्रसाद भण्डारा: बाबा के समक्ष तुलसी पंचामृत खीर चूरमा पारम्परिक भोग के साथ छप्पन तरह के व्यंजनों का भोग धराया जाएगा। आरती पश्चात छप्पन भोग प्रसाद को भण्डारे के साथ सभी भक्तों को परोसा जाएगा।
खेतान के अनुसार भजन गायकांे मंे प्रमुख रुप से कोलकात्ता के संजू शर्मा होंगे, जिनके साथ संगतकार भी कोलकात्ता के कन्हैया म्यूजिकल ग्रुप होगे। इसी प्रकार सम्बलपुर ओडीशा से शुभांगी सोनी तथा उदयपुर की जानी पहचानी केमिता राठौड भी बाबा श्याम के भजनों से आनन्दित करेगी। अजमेर के दिवेश साउण्ड तथा हिमांशु साउण्ड की मधुर ध्वनि व उमेश म्यूजिकल ग्रुप नीमच के संगतकार सुर लय ताल बिखेरंेगे।
ट्रस्टी अशोक पोद्दार ने बताया कि महिलाओं पुरूषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। भक्त बैरिकेडिंग में लाइन से दर्शन करे, जुते चप्पल यथा संभव गाड़ी मे खोलकर आवे, दर्शन की लाइन लम्बी होने पर कुछ समय बैठकर भजन सुनने के बाद आवे। आरती के समय आगे आकर धक्के नहीं देवे। भण्डारा प्रसाद लाइन से प्राप्त करे।
प्रारम्भ मंे मीडिया प्रभारी डॉ.बालकृष्ण शर्मा ने मन्दिर निर्माण की प्रारंभिक जानकारी में बताया कि मन्दिर निर्माण कार्य लगभग एक साल होने के उपलक्ष्य में यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गणेश जी, हनुमान जी, शिव जी राणी सती दादी एवं मुख्य खाटूश्याम मन्दिर बीच मंे बना रहे है।
मन्दिर परिचय: खेतान ने बताया कि 25 जनवरी 2024 को विधिवत नींव पूजन हुआ। 21 जुलाई को शोभायात्रा के रूप में मन्दिर माडल को अमृत श्री, अशोक नगर से मन्दिर परिसर में लाया गया। 24 जुलाई को 45 शिलाओं का विधिवत पूजन कर पांचों मन्दिर क्रमश गणेश जी, हनुमान जी शंकर जी राणीसती दादी तथा बीच में मुख्य खाटूश्याम जी मन्दिर में धरायी गई। तभी से प्रत्येक महीने कीर्तन हो रहा है।
मन्दिर 1 लाख 17 हजार वर्ग फुट पर बनेगा, जिसमे मुख्य मन्दिर का फ्लोर एरिया13000 स्कायर फिट है। फ्लोर के नीचे 9000 स्कायर फिट का सत्संग हाल बन रहा है। मन्दिर की ऊंचाई 91 फिट रहेगी जो मैन हाईवे से 20 फिट ऊपर होने से सड़क से भी दर्शन हो सकेंगे। जो पत्थर अयोध्या में राम मन्दिर के लिए लगाये वही पत्थर मन्दिर के लिए बान्सी भरतपुर से आ रहे हैं। सचिव प्रताप गुप्ता के अनुसार मन्दिर निर्माण में आर्थिक सहयोग किसी से मांग कर नही ले रहे, जो भक्त स्वेच्छा से देते हैं मना नहीं करते। यहां दान देने वालों को कई गुना करके बाबा देता है यह उनका अनुभव है। आर्किटेक्चर राजू शर्मा ने बताया कि पांच मन्दिर, सत्संग हाल, कीर्तन स्थल के अलावा गौशाला, 100 कमरांे की धर्मशाला, वृद्धाश्रम तथा 30,000 स्कायर फिट का सुन्दर गार्डन बनाना भी प्रस्तावित है। अभी स्लैब की ढलाई का काम पूरा हो चुका है। मन्दिर 2026 के अन्त तक पूरा होने की सम्भावना है, जिसके चारो ओर वृक्षारोपण किए जा रहे है।

No comments