उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी संकल्प से सीधी तक का ...
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी संकल्प से सीधी तक का कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।
भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था एवं विकसित भारत की ओर अग्रसर होने के साथ ही ऐतिहासिक उपलब्धिया को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प सिद्धि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लियाद्य संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि संकल्प सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रमुख रूप से प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की समितियां 3 जून 2025 तक गठित की जाएगी, प्रदेश कार्यशालाएं, 7-8 जून 2025 को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा द्वारा प्रेस वार्ता, 9 जून को प्रदेश स्तर एवं 10 और 11 जून जिला स्तर की प्रेस वार्ता आयोजन, प्रत्येक जिला में प्रोफेशनल मीट जिसमें तीन वक्ता संबोधित करेंगे, मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा, शहर में चौपाल एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत चौपाल, वरिष्ठ नागरिको से संपर्क आयुष्मान भारत कार्ड की जानकारी, प्रदर्शनी एवं साहित्य सृजन, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं 21 जून को योग दिवस के कार्यक्रम, लोकतंत्र के सेनानियों के सम्मान सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
मीडिया प्रभारी अशोक आमेटा ने बताया कि उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के जिला प्रभारी पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, सह प्रभारी देवीलाल शर्मा, विजय कुमावत,विष्णु प्रजापत को नियुक्त किया है, इसी के साथ 12 मंडलो के प्रभारी एवं सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए।
No comments