उदयपुर। शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में बैठक पर चर्चा की यह एक बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायक पहल है।हमारे समाज की नींव परिवार होता है, और परिव...
उदयपुर। शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में बैठक पर चर्चा की यह एक बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायक पहल है।हमारे समाज की नींव परिवार होता है, और परिवार की असली शक्ति होती है, सास और बहू का स्नेहपूर्ण रिश्ता। ऐसे समय में जब रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं, हम उन बहुओं का दिल से सम्मान करते हैं जिन्होंने पिछले 5 वर्षों या उससे अधिक समय तक अपनी सास के साथ प्रेम, सम्मान और समझदारी से जीवन व्यतीत किया है, उन बहुओं का अभिनंदन करेंगे जिन्होंने न सिर्फ परिवार की गरिमा बनाए रखी, बल्कि सास को मां का स्थान देकर यह सिद्ध किया कि जहां अपनापन है, वहीं परिवार है।
कार्यक्रम का उद्देश्य: सास-बहू के रिश्तों को मजबूती देना और समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना।
पूज्य जेकबआबाद सिंधी पंचायत अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने बताया कि सिंधी समाज द्वारा आयोजित एक अनोखा और सराहनीय सम्मान समारोह सास-बहू सम्मान समारोह शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में 21 जून शनिवार शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम को पूज्य जैकब आबाद पंचायत और पूज्य सिंधी साहिती पंचायत के साझेदारी में आयोजित किया जा रहा है।
उन बहुओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विवाह के बाद कम से कम 5 वर्ष या उससे अधिक समय तक अपनी सास के साथ रहकर न केवल पारिवारिक जिम्मेदारियों को साझा किया, बल्कि घरेलू कार्यों में भी सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए परिवार में सामंजस्य बनाए रखा।
यह कार्यक्रम शहर के एक प्रमुख शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में सांय 4 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल होंगे।
सम्मान समारोह के लिए 150 रजिस्ट्रेशन अभी तक हो चुके हैं और समाज के सभी प्रमुख भवनों में इसके फार्म उपलब्ध हैं ताकि अन्य परिवार भी रजिस्ट्रेशन करवाकर सम्मान प्राप्त कर सकें, यह विशेष सम्मान आदर्श सास-बहू सम्मान से नवाज़ा जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल, यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने में समाज के कैलाश नेभनानी, भारत खत्री, अशोक पाहुजा, राजेश चुघ, हरीश सिधवानी, सुरेश चावला, कमलेश राजानी, रामचंद्र चोटरानी को जिम्मेदारी दी।
No comments