Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

दृष्टिबाधित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर में 4 जून से

समिधा दृष्टि-दिव्यांग मिशन प्रदेश स्तरीय दृष्टिबाधित शंतरज प्रतियोगिता 2025 उदयपुर। समिधा दृष्टि-दिव्यांग मिशन, उदयपुर की ओर से दृष्टिबाधित ...




समिधा दृष्टि-दिव्यांग मिशन

प्रदेश स्तरीय दृष्टिबाधित शंतरज प्रतियोगिता 2025

उदयपुर। समिधा दृष्टि-दिव्यांग मिशन, उदयपुर की ओर से दृष्टिबाधित बालकों व युवाओं के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 

मिशन के प्रवर्तक डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय कृषि उपज मंडी के किसान भवन में आगामी 4 से 6 जून तक यह प्रतियोगिता होगी। उदयपुर में इस तरह की प्रतियोगिता पहली बार होगी। इसमें विशेष प्रकार की चौसर व मोहरे होंगे। जिन्हें छूकर दृष्टिबाधित बालक अपनी चालें चलकर शह व मात देंगे। इस आयोजन में राजस्थान के सभी जिलों से करीब 73 दृष्टिबाधित बालक भाग ले रहे हैं। उनके भोजन, आवास सहित अन्य सभी तरह की सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन किया गया है। उदयपुर में इस तरह के आयोजन के पीछे मूल उद्देश्य राज्य व केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करना है। जिससे कि तकनीक के इस दौर में दृष्टिहीन बालकों के मानसिक विकास व कला कौशल के लिए बेहतर खेल सुविधाओं की नई योजनाएं तैयार हो सके। साथ ही वर्तमान दौर में बालकों व युवाओं को मोबाइल की लत से दूर कर खेलों के माध्यम से उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारा जा सके। आयोजन समिति के अध्यक्ष आकाश वागरेचा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 जून अपराह्न साढ़े तीन बजे व समापन 6 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। इस आयोजन में प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया, चित्तौडगढ सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण क्षेत्र के विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक पुष्कर डांगी, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के संचालक मुकेश जाट ने बताया कि प्रतियोगिता में 73 दृष्टिबाधित बालक भाग ले रहे हैं। निर्णायक मंडल में भी दृष्टिबाधित जज होंगे, जो कि अजमेर व अन्य स्थानों से आ रहे हैं।

No comments