Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर के 8 प्रतिनिधि बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य नामित

-सांसद मन्नालाल रावत ने की अनुशंसा उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत की अनुशंसा पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के आठ प्रतिनिधियों को बीएसएनएल की दू...

-सांसद मन्नालाल रावत ने की अनुशंसा

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत की अनुशंसा पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के आठ प्रतिनिधियों को बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। 

केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया ने सोमवार को सांसद डॉ मन्नालाल रावत को भेजे पत्र में आठ प्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दी है। सांसद रावत की अनुशंसा पर टीएसी के सदस्य के रूप में नामित प्रतिनिधियों में अरविंद जारोली, मनोज कपूर, अनिल सिंघल, जयदीप कुमार जैन, तिलक भगोरा, अर्चना शर्मा, नाहर सिंह देवडा व सपना कुर्डिया के नाम शामिल है। सांसद डॉ रावत ने सभी नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दी है और आशा व्यक्त की है कि दूरसंचार से संबंधित जनसमस्याओं पर अपना ध्यान केंद्रीत करेंगे तथा अधिकारियों को अवगत करवाकर उनका निवारण करवाएंगे। सदस्यों को जनता से सुझाव भी प्राप्त कर अधिकारियों से साझा करने का अनुरोध किया है। 


No comments