Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नवीन स्थायी आधार केन्द्रों एवं सीईएलसी केन्द्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

उदयपुर, 23 जून। जिला स्तरीय आधार कमेटी ने जिले में नवीन स्थायी आधार केन्द्रों एवं सीईएलसी केन्द्रों की स्थापना के तहत आधार नामांकन एवं बाल आ...

उदयपुर, 23 जून। जिला स्तरीय आधार कमेटी ने जिले में नवीन स्थायी आधार केन्द्रों एवं सीईएलसी केन्द्रों की स्थापना के तहत आधार नामांकन एवं बाल आधार नामांकन केन्द्रों पर ऑपरेटरों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

जिला स्तरीय आधार कमेटी के सदस्य सचिव एवं सिस्टम एनालिस्ट पूजा साहू ने बताया कि 20 मई 2026 को जारी आमंत्रण सूचना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से राज आधार मॉड्यूल में निर्धारित प्रपत्र भरकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक प्राप्त होने वाले आवेदन ही चयन प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जाएगा।

No comments