Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मिस्टर एंड मिस लेक सिटी’ के चौथा ऑडिशन आयोजित,प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

उदयपुर। क्रिएशन ग्रुप की ओर से अर्बन स्क्वेयर मॉल में ग्रैंड फैशन इवेंट ’मिस्टर एंड मिस लेक सिटी’ के चौथे ऑडिशन का आयोजन किया गया। फैशन डिजा...


उदयपुर। क्रिएशन ग्रुप की ओर से अर्बन स्क्वेयर मॉल में ग्रैंड फैशन इवेंट ’मिस्टर एंड मिस लेक सिटी’ के चौथे ऑडिशन का आयोजन किया गया।

फैशन डिजा़इनर,कोरियोग्राफर एवं क्रिएशन ग्रुप के डायरेक्टर,शो ऑर्गेनाइजर राजेश शर्मा ने बताया कि इस ऑडिशन में 2 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के लगभग 50 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। ऑडिशन में प्रतिभागियों ने कैटवॉक के पश्चात संक्षेप में अपना परिचय एवं अपनी टैलेंट का प्रदर्शन भी किया। टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड डांस,स्वरचित कविताएं, मोटिवेशनल पंक्तियां व पुशप्स की प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने इस अवसर पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं उनमें इस ऑडिशन को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर की जानी-मानी हस्तियां चंद्रकला चौधरी, पीएफसी एजुकेशन से मीनाक्षी भेरवानी, इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर श्रीमती रमा शर्मा,अगम्य मीडिया से विप्लव कुमार जैन एवं अर्बन स्क्वेयर मॉल से लवदीप उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रथम ऑडिशन से चयनित मॉडल्स ने तथा विगत वर्षों के विनर मॉडल्स ने भी रैंप वॉक की। विगत वर्षों के विनर्स  में फैशन डिजाइनर रिमझिम शर्मा , मॉडल एक्टर प्रिया कुमावत मिस लेक सिटी टीम 2022 विनर दिव्यांशी सालवी, ब्रांड एंबेसडर नेहल वडाला, मिस लेक सिटी रनर अप कशिश जैन , उत लेकसिटी टीन विनर ज्योतेंद्र सिंह, उत लेक सिटी रनर अप रौनक राव, उत लेक सिटी रनर अप दिव्यांश जैन, उत लेक सिटी रनर अप कुणाल बागोरा मौजूद रहे।
अंत में शो ऑर्गेनाइजर राजेश शर्मा ने बताया कि  पांचवां ऑडिशन शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा। सभी ऑडिशन्स में चयनित प्रतिभागी सीधे फाइनल्स में सम्मिलित होंगे, जो उदयपुर में जून में ही आयोजित किया जाएगा।

No comments