जीतो यूथ विंग द्वारा आयोजित संवाद 2.0 का आयोजन उदयपुर, 16 जून। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन उदयपुर चेप्टर की यूथ विंग द्वारा संवाद 2.0 क...
जीतो यूथ विंग द्वारा आयोजित संवाद 2.0 का आयोजनउदयपुर, 16 जून। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन उदयपुर चेप्टर की यूथ विंग द्वारा संवाद 2.0 का भव्य आयोजन कल शाम उदयपुर मैरियट होटल में संपन्न हुआ। संवाद यूथ विंग का फ्लैगशिप फायरसाइड टॉक शो है, जो शहर के युवाओं को व्यवसायिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों से संवाद का मंच प्रदान करता है। इस बार के संवाद का केंद्र बिंदु था "पारिवारिक व्यवसाय को एक प्रोफेशनली संचालित संस्था में कैसे बदला जाए"।
जीतो यूथ विंग चेयरमैन दिव्यद दोषी ने बताया कि इस अनोखे और बहुआयामी टॉक शो में शहर के तीन प्रतिष्ठित वक्ताओं संजय सिंघल (चेयरमैन, सिक्योर मीटर्स लिमिटेड .), पुनीत टलेसरा (फाउंडर, पायरोटेक वर्कस्पेस प्राइवेट लिमिटेड), और श्री आर्चिस जैन (सीईओ एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड )ने अपनी यात्रा, अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक हिंगड़ द्वारा किया गया।
चेप्टर चेयरमैन यशवन्त आंचलिया ने बताया कि चर्चा के दौरान वक्ताओं ने उत्तराधिकार योजना, प्रोफेशनल मैनेजमेंट, व्यापार में आने वाली चुनौतियाँ, अवसर और परिवार के भीतर संतुलन बनाए रखने जैसे गहरे और प्रासंगिक विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे।
चेप्टर मुख्य सचिव अभिषेक संचेती ने बताया कि संवाद, यूथ विंग का एक प्रमुख आयोजन है, जिसका उद्देश्य शहर में ऐसे मंच तैयार करना है जहाँ युवा पीढ़ी उदयपुर के दिग्गज उद्योगपतियों से प्रत्यक्ष संवाद कर सके और उनसे प्रेरणा ले सके।यूथ विंग मुख्य सचिव विनय कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 225 गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें युवा उद्यमियों के साथ-साथ जानी-मानी उद्योग व समाजसेवी हस्तियाँ भी शामिल थीं। यूथ विंग चेयरमैन दिव्यद दोषी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संवाद का उद्देश्य केवल बातचीत नहीं, बल्कि व्यावसायिक नेतृत्व की सोच को दिशा देना है। उन्होंने आने वाले समय में आयोजित होने वाले और भी सृजनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस अवसर पर लेडीज विंग चेयरपर्सन अंजलि सुराना , लेडीज़ विंग चीफ सेक्रेटरी रितु मारू, एडवाईजर राजकुमार फ़त्तावत, नरेंद्र सिंघवी, राज सुराणा, किशोर चौकसी, विनोद फांदोत सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
No comments