उदयपुर, 4 जून 2025– संस्कृतभारती, उदयपुर-विभाग द्वारा व्यक्तित्व विकास, कार्यविस्तार एवं संस्कृत संभाषण को समर्पित एक आवासीय संस्कृत भाषाबोध...
उदयपुर, 4 जून 2025– संस्कृतभारती, उदयपुर-विभाग द्वारा व्यक्तित्व विकास, कार्यविस्तार एवं संस्कृत संभाषण को समर्पित एक आवासीय संस्कृत भाषाबोधनवर्ग का आयोजन 6 जून रात्रि से 12 जून 2025 प्रातः तक आयोजित किया जा रहा है। यह वर्ग उदयपुर किसान भवन, रेती स्टैण्ड, से.11 में आयोजित होगा। इस वर्ग में नवमी कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के विद्यार्थी, शिक्षकगण, गृहिणियाँ, उद्योगी समाजजन तथा संस्कृतानुरागी सभी सहभागी के रूप में भाग ले सकते है।
वर्ग का उद्देश्य संस्कृत भाषा में संभाषण क्षमता का विकास, संस्कृत भाषा को आम बोलचाल की भाषा के रूप में प्रशिक्षण, तथा भाषा के प्रति आत्मविश्वास वृद्धि है। यह वर्ग पूर्णतया आवासीय होगा जिसमें प्रातः योगाभ्यास से लेकर विभिन्न सत्रों के माध्यम से रात्रि प्रतिभा प्रदर्शन के सत्र तक संस्कृतमय वातावरण के रूप में भोजन, आवास एवं अध्ययन-सामग्री की उत्तम व्यवस्था रहेगी। इसका लक्ष्य नवदीक्षितों को संस्कृतभाषा में सुगमता से संवाद करने योग्य बनाना है, साथ ही भारतीय संस्कृति के मूल स्तम्भ संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाना है।
शिविर में प्रमुख रूप से योगाभ्यास, गीता शिक्षण, गीत, नाटक, संस्कृत संभाषण कौशल पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में संस्कृत के विविध प्रयोगों को सीखने का अवसर मिलेगा।
वर्ग की विशेषताएँ
वर्ग संयोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ग पूर्णतःआवासीय संस्कृत शिविर के साथ अहर्निशं संस्कृतमय वातावरण
नित्य योगाभ्यास, स्तोत्रपाठ गीत, नाट्य, खेल तथा संस्कृत माध्यम से आनंदमयी शिक्षण संस्कृत साहित्य, संवाद, लेखन, वाचन आदि की सशक्त व्यवस्था रहेगी। साथ ही रात्रि में सांस्कृतिक आयोजन व समूह चर्चा संस्कृत में खेल खेल में होगी। वर्ग में महिला प्रतिभागियों के लिए पृथक आवासीय व्यवस्था रहेगी।
- संस्कृतभारती का वैश्विक उद्देश्य
संस्कृतभारती का उद्देश्य केवल भाषा शिक्षण नहीं अपितु जनमानस में संस्कृत के प्रति श्रद्धा, संस्कृत के माध्यम से जीवन मूल्यों की स्थापना और भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को सशक्त करना है। यह वर्ग उसी श्रृंखला की एक प्रेरणास्पद कड़ी है।
No comments