Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सनातन वैदिक ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का समापन

उदयपुर, 16 जून। विप्र फाउंडेशन जोन - 1 एवं ऑदीच्य समाज बडगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का समापन सोमवार को स...


उदयपुर, 16 जून। विप्र फाउंडेशन जोन - 1 एवं ऑदीच्य समाज बडगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का समापन सोमवार को समारोहपूर्वक हुआ ।

प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में हवन की पूर्णाहुति हुई । हवन में विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ  नरेंद्र पालीवाल, समाज अध्यक्ष नारायण लाल व्यास, पूर्व अध्यक्ष  पूंजीलाल  शर्मा,  महामंत्री भंवर लाल त्रिवेदी, सचिव सोहन लाल जोशी  ने आहुतियां दी । 
समापन समारोह की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक व पूर्व मावली विधायक धर्म नारायणजोशी ने की, समारोह को संबोधित करते हुए बालकों को ब्रह्म कर्म संस्कार से प्रशिक्षित करने पर जोर दिया ,  मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने ब्राह्मणों के शौर्य और इतिहास का वृतांत बताते हुए भावी पीढ़ी में  आचरण, मर्यादा और  जीवन शैली पर प्रकाश डाला।  विशिष्ट अतिथि ऑदीच्य समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष  कमलेश शर्मा, बडगांव सरपंच  संजय शर्मा थे । बडगांव कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया अपने स्वागत उद्बोधन में समाज अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने समय की मांग को देखते हुए प्रतिवर्ष शिविर आयोजन करने की बात रखी ।कार्यक्रम की शुरुआत में बालकों  द्वारा विप्र प्रार्थना की गई । शिविर में बच्चों ने जो कुछ सीखा उसकी प्रस्तुति दी गई । आचार्यगण प पदम जी शर्मा एवं प सुरेंद्र द्विवेदी द्वारा शिविरार्थियों का सम्मान किया गया । शिविर में निःशुल्क सेवा देने वाले आचार्यगण का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम में सहयोग करने वाले समाजजन को महर्षि दधीचि सम्मान प्रदान किया गया । विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने  बालकों को प्रोत्साहन राशि भेट की । कार्यक्रम के अंत में शिविर को सफल बनाने मे विशेष भूमिका अदा करने हेतु डॉ नरेंद्र पालीवाल, नारायण लाल व्यास, केशव लाल व्यास व  सूर्य प्रकाश श्रीमाली का अभिनंदन किया गया । धन्यवाद एवं आभार भंवर लाल त्रिवेदी ने व्यक्त किया । कार्यक्रम पश्चात सभी अतिथियों, समाजजन एवं बालकों का स्नेहभोज रखा गया ।

No comments