Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कराटे चेम्पियनशीप में भाग लेने उदयपुर का तीन सदस्यीय दल रवाना

उदयपुर। उत्तराखंड के देहरादून में 12 जून से आयोजित हो रही 4 दिवसीय चौथी कियो नेशनल कैडेट-जूनियर और सब जूनियर कराटे चैंपियनशीप-2025 में राष्ट...


उदयपुर। उत्तराखंड के देहरादून में 12 जून से आयोजित हो रही 4 दिवसीय चौथी कियो नेशनल कैडेट-जूनियर और सब जूनियर कराटे चैंपियनशीप-2025 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिये उदयपुर जिला करोट एसोसिएशन के तत्वावधान में तीन सदस्यीय एक दल आज रवाना हुआ।  

जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से जनरल सेक्रेटरी और एक्सएमए राजस्थान के टेक्निकल डायरेक्टर संजू सिंह ने बताया की देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय स्तर कराटे प्रतियोगिता में उदयपुर समिष्टा, हिया और दिव्या भाग ले रही है।
राजस्थान के जनरल सेक्रेटरी अनिल कल्याण ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान के भिन्न-भिन्न जिलों  से करीबन 109 प्रतिभागी भाग लेंगे और पूरे भारतवर्ष से 40 से ज्यादा राज्य भाग ले रहे है।
राजस्थान टीम कोच के रूप में संजू सिंह उदयपुर से, रमेश सैनी सीकर से विशाल राणा जयपुर से इनके अलावा असिस्टेंट कोच भी साथ्ज्ञ गये है। राजस्थान के रेफरी/जज का कार्य भार निमाई हालदार, ललित बैरागी और अन्य रेफरी/जज को सौपा गया है।

No comments