प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उदयपुर, 3 मई। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब प्रांत के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचं...
प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
उदयपुर, 3 मई। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब प्रांत के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया मुंबई से उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशी स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से महामहिम राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, शहर जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा जिला उपाध्यक्ष तखत सिंह शक्तावत अतुल चंडालिया राजकुमार चित्तौड़ा, जिला मंत्री दीपक बोलिया गजेंद्र भंडारी करण सिंह शक्तावत, सुभाषिनी शर्मा, डेयरी चेयरमैन डालचंद डांगी, जिला कोषाध्यक्ष रवि नाहर,प्रकाश जैन धनराज अहीर पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल लक्ष्मी लाल मेनारिया,भगवान खारोल, प्रदीप रवानी अशोक मालवीय, गोपाल सालवी सुनील वसीटा पूर्व पार्षद महेश त्रिवेदी देवेंद्र साहू हेमंत बोहरा डॉ सोनिका जैन, मनोहर चौधरी,मोहन गुर्जर,मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल अमृत मेनारिया, कन्हैया वैष्णव मोहन पटेल महेशपुरी गोस्वामी प्रताप सिंह राठौड़,पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मारू दूल्हे सिंह देवड़ा, युवा मोर्चा के नितिन जैन, चंदन सिंह देवड़ा मीडिया के सुनील शर्मा कन्हैया लाल साहू, खुशबू मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments