Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महेश नवमी पर रंगारंग एवं प्रेरणास्पद कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने महेश नवमी के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में रंगारंग एवं प्रेरणास्पद...


उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने महेश नवमी के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में रंगारंग एवं प्रेरणास्पद कार्यक्रम आयोजित किये गये।

अध्यक्ष आशा नरानीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत महेश वंदना एवं स्वागत उद्बोधन से हुई। संरक्षक कौशल्या गट्टानी व जनक बांगड़ ने प्रेरणास्पद उद्बोधन दिया। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि प्रतिभागियों ने सामाजिक संबंधों व सामाजिक कुरीतियों को दूर कियें जानें को लेकर सकारात्मक संदेश के रूप से नाटक के माध्यम से सशक्त प्रस्तुति दी। जिसमें कविता बल्दवा की टीम प्रथम रही। धर्म संस्कृति से ओत-प्रोत तंबोला खेलाया गया। तंबोला का संचालन रेखा देवपुरा ने किया। मौके पर सरिता न्याती,निर्मला काबरा,वीना मोहता,राजकुमारी,इन्द्रा, कला, नीमा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

No comments