नन्हे कलाकार देंगे हारमोनियम कांगो की जुगलबंदी की प्रस्तुति उदयपुर। गुलाब बाग आरएमवी रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में...
नन्हे कलाकार देंगे हारमोनियम कांगो की जुगलबंदी की प्रस्तुति
उदयपुर। गुलाब बाग आरएमवी रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में 25 नवंबर को भारतीय शास्त्रीय संगीत संगोष्ठी का आयोजन शाम 4:00 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध संगीतकार बांसुरी वायलिन और तबला प्लेयर जीवन लाल कालेट होंगे। संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय कत्थक नृत्य और भारतीय शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति होगी। संस्थान के नन्हे कलाकार हारमोनियम और कांगो की जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर संगीत समर्पण छात्रवृत्ति की भी घोषणा की जाएगी। यह छात्रवृत्ति अब तक संस्थान के दो विद्यार्थियों को दी जा चुकी है जिनके नाम वंशिका कुमावत और आराध्या वैष्णव है। संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत 3 साल संस्थान में नियमित संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद विद्यार्थी को आजीवन निशुल्क संगीत प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में संस्थान के अन्य छात्र-छात्राएं बांसुरी वादन हारमोनियम वादन ढोलक वादन और ईश वंदना प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्थान की कोरियोग्राफर निकिता अग्रवाल ने बताया कि संगीत विद्यार्थी वायलिन और नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे।
No comments