Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

रेखा सोमानी फाउण्डेशन करेगा विविध आयोजन

उदयपुर। स्व. रेखा सोमानी फाउण्डेशन की आज त्रैमासिक ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत भर के विभिन्न संस्थानों के साथ बालिकाओं की सुरक्...

उदयपुर। स्व. रेखा सोमानी फाउण्डेशन की आज त्रैमासिक ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत भर के विभिन्न संस्थानों के साथ बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिये किये जाने वाले पहलों की रूपरेखा तैयार की।

फाउण्डेशन के संस्थापक सीए देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि फाउण्डेशन इस वर्ष 501 वृक्षारोपण,101 यूनिट रक्तदान एकत्रित करने हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन,बालिकओं को सार्वइल कैंसर से निजात दिलाने के लिये सर्वावैक टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें 500 बालिकाओं का टीकाकरण करवाया जायेगा। 100 श्रमिकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ लाॅरी का वितरण किया जायेगा ताकि वे रोजगार अर्जन कर सकें।  
सीए सोमानी ने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 101 सिलाई मशीनें प्रदान की जायेगी। 101 जरूरतमंद महिलाओं को 101 आयरन स्टैंड और आयरन प्रदान की जायेगी। देश के जरूरतमंद नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाली कोई भी अन्य गतिविधि पर भी विचार किया जाएगा।

No comments