उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप संस्कार के सदस्यों का एक दल शनिवार को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की 13 दिवसीय प्राकृतिक व आध्यात्मिक यात्रा के लिए...
उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप संस्कार के सदस्यों का एक दल शनिवार को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की 13 दिवसीय प्राकृतिक व आध्यात्मिक यात्रा के लिए दिनांक 14 मार्च को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ व यात्रा सम्पन्न कर 26 मार्च को उदयपुर लौटेगा। इस यात्रा के दौरान उतर पूर्वी प्रदेशों की संस्कृति को करीब से जानेंगे इस यात्रा में कुल बोहतर यात्री शामिल है यात्रा के दौरान शुद्ध जैन भोजन उपलब्ध हो सके इसके लिए कैटर्स दो दिन पूर्व ही ट्रक से बर्तन एवं राशन लेकर टीम के साथ रवाना किया जा चुका है।
यह यात्रा संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र कोठारी एवं अध्यक्ष डॉ. प्रमिला जैन के नेतृत्व में रवाना हुई। प्रकाश कोठारी ने कहा कि यात्रा के दौरान समूह पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थलों, शक्तिपीठों और प्राकृतिक वादियों का अवलोकन करेगा। ग्रुप अध्यक्ष डॉ. प्रमिला जैन ने बताया कि इस तरह की यात्राओं से ग्रुप सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और संगठन की भावना और अधिक मजबूत होती है।
स्टेशन पर यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देने के लिए संस्कार ग्रुप के कई पदाधिकारी और सदस्य एकत्रित हुए। इस अवसर पर सचिव जितेंद्र-लाजवंती धाकड़, कोषाध्यक्ष किरण पोखरना, राजेंद्र-महिमा चौरड़िया, मनोज कोठारी, दीप्ति कोठारी, नेहा कोठारी सहित अन्य सदस्यों ने यात्रियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खुशनुमा माहौल के साथ विदा किया।

No comments