Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

बोहरागणेशजी में पार्किंग इसी माह से, मस्तान बाबा में बनेगी पुलिस चौकी

 - शहर विधायक जैन ने की यूडीए के कामों की समीक्षा - चल रहे कामों को शीघ्र करने के निर्देश ताकी नए कामों की हो सकें शुरूआत उदयपुर। उदयपुर शहर...


 - शहर विधायक जैन ने की यूडीए के कामों की समीक्षा

- चल रहे कामों को शीघ्र करने के निर्देश ताकी नए कामों की हो सकें शुरूआत

उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के अधिकारियों से शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उनकी समीक्षा की। इस दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन ने यूडीए के अधिकारियों को उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कामों को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए निर्देश दिए ताकी नए विकास कामों को हाथ में लिया जा सकें।

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन के कक्ष में यूडीए के अधिकारियों से शहर में चल रहे कामों पर चर्चा की। इस मौके पर पुरोहितों का तालाब रोड़ को लेकर अधिकारियों ने कहा कि इस बार के बजट में इसे लिया है और शीघ्र ही इस पर कार्यवाही की भी की जाएगी। इसके साथ ही शहर विधायक जैन के बोहरा गणेशजी में पार्किंग पर यूडीए के अधिकारियों ने बताया कि वे बोहरा गणेशजी क्षेत्र में देवस्थान विभाग की जमीन पर बन रही पार्किंग को इस माह में पूरा कर देंगे और इसके बाद इस पार्किंग के लिए देवस्थान विभाग टेण्डर कर पार्किंग को ठेके पर देगा। इसी तरह विधायक जैन ने लक्ष्मी माताजी मंदिर के पास स्थित औदिच्य समाज के नोहरे के बारे में चर्चा की तो अधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही नोहरे के एवज में समाज से चर्चा कर सीसारमा में जमीन के बदले जमीन दी जाएगी और इस नोहरे को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा ताकी यहां पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकें।

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने ट्राईडेंट से समोर बाग तक सडक़ के विस्तारीकरण को लेकर यूडीए अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने बताया कि अगले माह तक इस रोड़ का विस्तारीकरण पूरा कर दिया जाएगा। नेहरू हॉस्टल के पास बन रही सडक़ को लेकर भी अधिकारियों ने बताया कि सडक़ का काम काफी पूरा हो चुका है और कुछ खंभे हटाना शेष है और आगामी माह से इस सडक़ को शुरू कर दिया जाएगा। उदयपुर विधायक ताराचंद जैन ने शहर में तीन नए चौराहे, शोभागपुरा में जूडियों के सामने, 100 फीट रोड़ एंट्रेस शोभागपुरा और ठोकर चौराहा  के विस्तारण को लेकर अधिकारियों से पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि तीनों जगहों पर काम चल रहा है और आने वाले कुछ समय में ये तीनों चौराहें नए स्वरूप में नजर आएंगे। इसके साथ ही उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने मस्तान बाबा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी बनाने के लिए यूडीए के अधिकारियों को कहा कि वे चौकी के लिए जगह चिन्हित कर काम शुरू करें ताकी क्षेत्र में पुलिस का पर्याप्त जाब्ता तैनात रहेे। इस मौके पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने यूडीए के अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में चल रहे कामों को शीघ्र से शीघ्र पूरा करें ताकी नए कामों को हाथ में लिया जा सकें। इस मौके पर यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर,  वरिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा सहित यूडीए के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments