Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अशोक नगर गैस शवदाह गृह में कमर्शियल गैस की कमी के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने गैस एजेंसी से की मुलाकात

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने उच्चाधिकारियों से की वार्ता  उदयपुर 14 मार्च -अशोक नगर स्थित गैस शवदाह गृह में पिछले कई दिनों से कमर्शियल ग...


उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने उच्चाधिकारियों से की वार्ता 

उदयपुर 14 मार्च -अशोक नगर स्थित गैस शवदाह गृह में पिछले कई दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण उत्पन्न समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पहल करते हुए गैस एजेंसी संचालकों से मुलाकात की और जल्द समाधान की मांग की।

भाजपा आपदा राहत एवं सहयोग विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक “राजस्थान गौरव” डॉ. जिनेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शास्त्री सर्कल स्थित बाठेड़ा गैस एजेंसी पहुंचकर एजेंसी संचालक अमित भाणावत से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गैस सप्लाई बाधित होने के कारण अशोक नगर स्थित गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान एजेंसी संचालक अमित भाणावत ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और शवदाह गृह के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भी उच्च अधिकारिय से फ़ोन पर बात कर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं कहा की यह आवश्यक सेवा हैं इसमें कोताही नहीं बरती जाए. वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट ने इस संबंध में रसद विभाग की प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती निशा मूंदड़ा से दूरभाष पर चर्चा कर मामले से अवगत कराया और शीघ्र समाधान के निर्देश देने का आग्रह किया। इस पर मूंदड़ा ने भरोसा दिलाया कि शवदाह गृह में गैस की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और आवश्यक व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाएगी। डॉ.शास्त्री ने कहा कि गैस शवदाह गृह में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय है। अंतिम संस्कार जैसी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए, इसलिए संबंधित विभागों को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी शवदाह गृह में गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और गैस एजेंसियां मिलकर जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

No comments