Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पंचदेवरिया में श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, 21 तोपों की सलामी के साथ होगी महाआरती

उदयपुर। श्री बजरंगबली प्रचार समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चांदपोल बाहर स्थित पंचदेवरिया में श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में नव...


उदयपुर। श्री बजरंगबली प्रचार समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चांदपोल बाहर स्थित पंचदेवरिया में श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 26 मार्च 2026, गुरुवार को श्री राम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

समिति व्यवस्थापक पंडित पवन कुमार सुखवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे होगी, जिसमें 21 जोड़ों द्वारा राम दरबार, बालाजी महाराज एवं यज्ञ देवता का वैदिक विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रीराम यज्ञ प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 12:00 बजे की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूर्णाहुति के बाद भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से श्रीराम स्तुति एवं बधाई गीत गाए जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे 21 आतिशी तोपों की सलामी के साथ प्रभु श्री रामलला की भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को पंजरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मंदिर परिसर को इस अवसर पर विशेष विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है तथा बालाजी महाराज और राम दरबार की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

No comments