Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज एवं लघु उद्योग भारती के बीच एमओयू हस्ताक्षर, उद्योग-शिक्षा सहयोग को मिला नया आयाम

उदयपुर। अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (AITS), उदयपुर एवं लघु उद्योग भारती, उदयपुर के मध्य आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (Mot) हस्ता...


उदयपुर। अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (AITS), उदयपुर एवं लघु उद्योग भारती, उदयपुर के मध्य आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (Mot) हस्ताक्षर समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत एवं उद्योग जगत के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल एवं रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान करना रहा।

इस गरिमामय अवसर पर अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संरक्षक ओम अग्रवाल की प्रेरणादायक उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। साथ ही, संस्थान के निदेशक डॉ. हेमंत धाभाई की सक्रिय भूमिका एवं नेतृत्व ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह में लघु उद्योग भारती, उदयपुर के प्रतिष्ठित सदस्यों कपिल सुराना, ओम दवे, प्रखिल सामर, शुभम डांगी, अरविंद मेहता, श्रीमती सीमा पारेख, विजय गोधा, दीपक हरकावत एवं अनिल कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को अत्यंत सार्थक बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन के साथ हुई, जिसमें संस्थान के प्रतिनिधियों ने AITS की शैक्षणिक उपलब्धियों, आधुनिक अधोसंरचना एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने उद्योग क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं, चुनौतियों एवं कौशल आधारित शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

इस एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थाएं निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगी

विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन

उद्योगों में इंटर्नशिप एवं लाइव प्रोजेक्ट्स के अवसर प्रदान करना

औद्योगिक भ्रमण एवं विशेषज्ञ व्याख्यान के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाना

प्लेसमेंट गतिविधियों को सशक्त बनाना एवं रोजगार के अवसर बढ़ाना

स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना


No comments