उदयपुर। सिंधी समाज द्वारा बुधवार को भक्ति और सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया गया, जब समाज के लगभग 800 श्रद्धालुओं ने नाथद्वारा रोड स्थित म...
उदयपुर। सिंधी समाज द्वारा बुधवार को भक्ति और सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया गया, जब समाज के लगभग 800 श्रद्धालुओं ने नाथद्वारा रोड स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन किए । इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास देखा गया, बसों में श्रद्धालुओं द्वारा माता के भजनों पर आनंद लेते हुए सफर किया।
संगठन के अध्यक्ष अभिषेक कालरा ने बताया कि भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्र से कुल 17 विशेष बसों की व्यवस्था की गई। इन बसों की निशुल्क सेवा समाज के प्रमुख सेवाभावी व्यक्तियों द्वारा प्रदान की गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे समाजसेवी हरीश राजान, कमल पाहुजा, उमेश नारा,अशोक लिंजारा पूरी यात्रा का कुशल प्रबंधन और आयोजन सिंधी युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया।
अभिषेक कालरा ने बताया कि समाज के लोगों में नवरात्रि के उपलक्ष पर माता के प्रति गहरी आस्था है और युवाओं ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि हर श्रद्धालु की यात्रा सुखद और सुरक्षित रहे।
माता वैष्णवी के दर्शन के पश्चात मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसादी (भोजन) का आयोजन भी किया गया। इस पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रमुख सुनील खत्री ने निभाई। उन्होंने श्रद्धालुओं के स्वागत और प्रसादी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए।
"इस तरह के आयोजनों से न केवल धार्मिक भावनाएं प्रबल होती हैं, बल्कि समाज में आपसी मेलजोल और एकता भी बढ़ती है।
.jpg)
No comments