Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

साहू उदयपुर कांग्रेस देहात जिला के प्रभारी नियुक्त

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के चेयरमेन हरसहाय यादव ने जारी की जिला प्रभारियों की सूचि में उदयपुर शहर ओ.बी.सी. विभा...


उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के चेयरमेन हरसहाय यादव ने जारी की जिला प्रभारियों की सूचि में उदयपुर शहर ओ.बी.सी. विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दया (साहू) को उदयपुर कांग्रेस देहात जिला के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है।

प्रदेश संगठन महासचिव सागर मावर ने बताया कि चेयरमेन हरसहाय यादव ने दिनांक 20.03.2026 को राजस्थान जिल्ले में संगठन को मजबूती प्रदान करना, संगठन की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा ताकि प्रदेश में कांग्रेस बुथ स्तर पर मजबुत हो सके। आगामी दिनों में नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में भी इन पदाधिकारियों की बडी जिम्मेदारी रहेगी। इनका काम ओ.बी.सी. वर्ग की तमाम छोटी बडी जातियों को कांग्रेस से जोडना होगा।
प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव एवं नेशनल कोर्डिनेटर अखिल भारतीय कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग राजेन्द्र सेन ने राजस्थान के सभी जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त किया है, जिसमें उदयपुर जिले की जिम्मेदारी राजेश दया (साहू) को दी गयी है। कांग्रेस नेता उत्तम देवडा, महेश चैधरी, रमेश शुक्ला, ओ.बी.सी. देहात जिलाध्यक्ष कमलेश पटेल, आई.टी. सेल के उपाध्यक्ष सुरेश औदिच्य, पूर्व पार्षद मदन बाबरवाल, पूर्व सेवादल अध्यक्ष कौशल आमेटा, सोश्यल मिडिया प्रदेश संयोजक रंजना साहु, पूर्व पार्षद संजय मनवानी, सुरेश साहु, भगवतीलाल साहु सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्ति करते हुए शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

No comments