उदयपुर, 12 मार्च। दिल्ली में होली के दौरान रंग भरे गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में युवक तरुण खटीक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की ...
उदयपुर, 12 मार्च। दिल्ली में होली के दौरान रंग भरे गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में युवक तरुण खटीक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर खटीक समाज में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर उदयपुर के श्री खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि होली के दिन एक महिला पर रंग भरा गुब्बारा गिरने के बाद कुछ लोगों ने युवक तरुण खटीक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। संगठन ने इसे अमानवीय घटना बताते हुए निष्पक्ष व त्वरित जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सुरक्षा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है। मंच के अध्यक्ष शंकर लाल खटीक (चौहान) ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव सीपी चौहान, राष्ट्रीय सचिव रतन खीची, मोहन डीडवानिया, प्यार चंद्र बोलीवाल, राजेश बागड़ी, मोतीलाल, सुहिल सेमल (जिला महामंत्री, राजसमंद), दुर्गाशंकर बोलीवाल, भगवती लाल सायरा, रवि डीडवानिया (जिला युवा अध्यक्ष, राजसमंद), विनोद सायरा, रमेश करदा, अशोक खटीक घोड़च, मुरली चौहान थूर, भुवन दायमा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments