कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ, उदयपुर में 24 से 29 मार्च 2026 तक उदयपुर 24 मार्च -युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भार...
कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ, उदयपुर में 24 से 29 मार्च 2026 तक
उदयपुर 24 मार्च -युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारम्भ 24 मार्च 2026 को उदयपुर स्थित ’सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र’ में किया गया। यह कार्यक्रम 24 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कश्मीर एवं राजस्थान के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता, आपसी समझ एवं भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस दौरान कश्मीर से आए युवाओं को उदयपुर शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा तथा कुंभलगढ़ दुर्ग सहित मेवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर कश्मीरी युवतियों द्वारा कश्मीरी गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई तथा राजस्थान की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए कथक आश्रम से राजस्थानी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक समरसता का सुंदर वातावरण बना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा आपदा राहत एवं संयोग विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक “राजस्थान गौरव” डॉ.जिनेंद्र शास्त्री थे
विशिष्ट अतिथि महाराणा भोपाल राजकीय चिकित्सालय, उदयपुर के अधीक्षक डॉ.
आर. एल. सुमन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम पुर्बिया (जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, उदयपुर) द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि डॉ.शास्त्री ने कश्मीर से आए युवाओं का स्वागत करते हुए मेवाड़ की वीरता, गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि आर. एल. सुमन ने कश्मीर एवं राजस्थान की विविध संस्कृति को साझा करते हुए युवाओं को एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। इरशाद (मुस्लिम मंच, उदयपुर) ने हिन्दू-मुस्लिम एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
अध्यक्षता कर रहे शुभम पुर्बिया ने बताया कि यह कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित छठा कार्यक्रम है, जो देश के युवाओं को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक इरशाद चौनवाला समाजसेवी जगदीश अहीर, जयेश मीणा (जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, अजमेर), जगदीश शर्मा (लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, उदयपुर), कुलदीप प्रजापत (लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, चित्तौड़गढ़), सेवानिवृत्त अमृत लाल सालवी एवं गोपाल वैष्णव, एमटीएस जगदीश पुरी गोस्वामी, एमटीएस रामेश्वर शर्मा (राजसमंद), किरण पोखरना (शिक्षा विभाग), उदयलाल जटिया, रामेश्वर जी भट्ट, लव चौबीसा (राजस्थान कौशल विकास समन्वयक), मेघवाल संजय मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मेरा युवा भारत केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।

No comments