Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

स्व सुन्दरसिंह भंडारी की जन्म जयंती पर होगा रक्तदान शिविर, कटारिया करेंगे शुभारंभ

उदयपुर 31 मार्च। स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष ताराचंद जैन के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें ...

उदयपुर 31 मार्च। स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष ताराचंद जैन के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी की जन्म जयंती के अवसर पर 6 अप्रैल 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सूरजपोल स्थित जिनदत्त सूरी भवन में किया जायेगा।

ट्रस्टी कुंती लाल जैन ने बताया कि स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी की 104 वी जन्म जयंती पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में 6 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया हैं। वहीं पर श्री कटारिया उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री डॉ उमाशंकर शर्मा ट्रस्टी कुंतीलाल जैन रामेश्वर रटलाई गोपाल कुमावत मनोहर कालरा रजनी डांगी गजपाल सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री डॉ उमाशंकर शर्मा ने किया।

No comments