Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

गीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

उदयपुर, 20 अप्रैल। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु भावनगर टर्मिनस-हावडा-भावनगर ट...


उदयपुर, 20 अप्रैल। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु भावनगर टर्मिनस-हावडा-भावनगर टर्मिनस, साबरमती-दुर्गापुर-साबरमती, साबरमती-आसनसोल-साबरमती, उदयपुर सिटी-आसनसोल-उदयपुर सिटी व खातीपुरा (जयपुर)-हावडा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-

1.गाडी संख्या 09531, भावनगर टर्मिनस-हावडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.04.26 व 27.04.26 को (02 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से 17.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 07.50 बजे आगमन व 08.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 21.40 बजे हावडा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09532, हावडा-भावनगर टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.04.26 व 30.04.26 को (02 ट्रिप)हावडा से 10.50 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 15.10 बजे आगमन व 15.25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 06.30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सोनगढ, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनगर गेट, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनेरा, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 04 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 16 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 09421, साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.04.26 व 26.04.26 को (02 ट्रिप) साबरमती से 10.35 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 20.35 बजे आगमन व 20.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 01.00 बजे हावडा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09422, दुर्गापुर-साबरमती स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.04.26 व 28.04.26 को (02 ट्रिप) दुर्गापुर से 04.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 08.30 बजे आगमन व 08.40 बजे प्रस्थान कर 19.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनेरा, आसनसोल व अण्डाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 13 थर्ड एसी, 07 थर्ड एसी इकोनोमी, 02 पॉवरकार सहित 22 डिब्बे होगे।

3.गाडी संख्या 09431, साबरमती-आसनसोल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.04.26 व 26.04.26 को (02 ट्रिप) साबरमती से 22.55 बजे रवाना दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 08.30 बजे आगमन व 08.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13.15 बजे आसनसोल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09432, आसनसोल-साबरमती स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.04.26 व 28.04.26 को (02 ट्रिप) आसनसोल से 16.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 20.30 बजे आगमन व 20.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07.15 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदुकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं.ं.दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा व धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 07 शयनयान, 11 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

4.गाडी संख्या 09431, साबरमती-आसनसोल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.04.26 व 26.04.26 को (02 ट्रिप) साबरमती से 22.55 बजे रवाना दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 08.30 बजे आगमन व 08.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13.15 बजे आसनसोल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09432, आसनसोल-साबरमती स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.04.26 व 28.04.26 को (02 ट्रिप) आसनसोल से 16.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 20.30 बजे आगमन व 20.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07.15 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदुकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं.ं.दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा व धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 07 शयनयान, 11 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

4. गाडी संख्या 09623, उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.04.26 को (01 ट्रिप) उदयपुर सिटी से 22.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 06.30 बजे आगमन व 06.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07.15 बजे आसनसोल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09624, आसनसोल- उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.04.26 को (01 ट्रिप) आसनसोल से 09.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 06.20 बजे आगमन व 06.30 बजे प्रस्थान कर 14.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रताप नगर, मावली, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, प. दीनदयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद व सीतारामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

5. गाडी संख्या 09701, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.04.26 को (01 ट्रिप) खातीपुरा से 17.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 22.15 बजे हावडा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09702, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.04.26 को (01 ट्रिप) हावडा से 00.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 11.30 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रहनारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी जं. गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 05 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 20 डिब्बे होगे।

No comments