Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शायराना उदयपुर परिवार का संगीत समारोह 26 अप्रैल को ऐश्वर्या कॉलेज में

उदयपुर सहित 6 जिलों के कलाकार करेंगे शिरकत  उदयपुर। पिछले 15 सालों से साहित्य संगीत की निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का संगी...

उदयपुर सहित 6 जिलों के कलाकार करेंगे शिरकत 

उदयपुर। पिछले 15 सालों से साहित्य संगीत की निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का संगीत समारोह 26 अप्रैल को ऐश्वर्या कॉलेज में सुबह 10 बजे आयोजित होगा 

कार्यक्रम प्रभारी मनीष जोशी के अनुसार इस राज्य स्तरीय संगीत समारोह में राजस्थान के भीलवाड़ा, चित्तौड, कोटा, उदयपुर, कांकरोली, प्रतापगढ़, राजसमन्द, नाथद्वारा व डूंगरपुर के गायक वादक गीत गजल लोक गीत तथा वाद्य यंत्र को विभिन्न रागों, मुर्कियो के साथ संगत कर  प्रस्तुति देंगे। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर  के कलाकारों की देख रेख के साथ साथ स्थानीय प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए संगीत प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन 25 अप्रैल तक निःशुल्क किया जा रहा है। बाहर के जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए जलपान भोजन भोग की व्यवस्था आधारकार्ड पर निशुल्क की गई है। 

कार्यक्रम समन्वयक राम नरेश सिंह चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में जज के रूप में संगीतकार राम कृष्ण बोस, आभा सिरसिकर, प्रशांत कुमार, दिव्यानी सेन गुप्ता अपनी भूमिका निभाएंगे। निर्णायक संगीतकारों के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन भी किया जाएगा साथ ही जो कलाकार अपने वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति देना चाहते है उन्हें पहले अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर मेवाड़  के संगीत कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। 

No comments