Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

जीवनदान की मिसाल बना उदयपुर का महा रक्तदान शिविर, 175 यूनिट रक्त संग्रहित

MEAI राजस्थान चैप्टर सहित सामाजिक संगठनों की पहल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी उदयपुर। मानवता की सेवा और जीवन बचाने के संकल्प के साथ उ...


MEAI राजस्थान चैप्टर सहित सामाजिक संगठनों की पहल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

उदयपुर। मानवता की सेवा और जीवन बचाने के संकल्प के साथ उदयपुर में आयोजित महा रक्तदान शिविर एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MEAI) राजस्थान चैप्टर, उदयपुर, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में 18 अप्रैल 2026 को एम.बी. कॉलेज इंडोर स्टेडियम में यह भव्य आयोजन हुआ।
शिविर में समाजसेवियों, युवाओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 175 यूनिट रक्तदान किया। रक्त संग्रहण में विभिन्न ब्लड बैंकों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर MEAI उदयपुर के संरक्षक आर.पी. गुप्ता, सचिव आसिफ एम. अंसारी, संयुक्त सचिव डॉ. हितांशु कौशल, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन पालीवाल, कोषाध्यक्ष आर.सी. पुरोहित सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
आयोजन की सफलता में सभी सहयोगी संस्थाओं और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को जीवनदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

No comments