Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लेकसिटी में सजेगा खाटू श्याम का दरबार: 18 अप्रैल को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आगामी 18 अप्रैल को बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर...


उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आगामी 18 अप्रैल को बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा को लेकर शहर के श्याम प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

खाटू धाम से अर्जी लगाकर लौटे सेवादार मंदिर के संरक्षक श्री धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि यात्रा की सफलता के लिए सेवक मंडली विशेष रूप से खाटू धाम पहुँची थी। वहां बाबा के चरणों में उदयपुर की सुख-समृद्धि की अर्जी लगाई गई और पूरे विधि-विधान के साथ पवित्र निशान लेकर सेवादार उदयपुर लौट आए हैं। समिति का मानना है कि जो पुण्य फल श्रद्धालुओं को राजस्थान के रिंगस से खाटू की पदयात्रा में मिलता है, वही दिव्यता भक्तों को उदयपुर की इस निशान यात्रा में अनुभव होगी, फतेह स्कूल से टेकरी तक गूँजेंगे जयकारे ।

समिति के पंकज भंडारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे फतेह स्कूल स्थित हनुमान मंदिर से निशान यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन, टेकरी स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर पहुँचेगी ,निशान यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में बाबा श्याम का अलौकिक कीर्तन (भजन संध्या) आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।आयोजन को सफल बनाने में सन्नी, हरीश, राजेश , हितेश, दिलीप, मोहित, दिनेश, मुकेश, बंटी और राहुल सहित पूरी टीम समन्वय के साथ जुटी हुई है। समिति ने अपील की है कि जो भी श्रद्धालु निशान उठाना चाहते हैं, वे समय रहते अपना पंजीकरण करा लें निशान पंजीकरण हेतु संपर्क 8769460922, 9376210100 करे। आयोजन समिति राहुल निचलानी ने बताया कि उदयपुर व आसपास के समस्त श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया है।


No comments