Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

गृहमंत्री अमित शाह ने वॉइस ऑफ जीतो के विशेष संस्करण का किया अनावरण

जीतो द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर हुआ भव्य आयोजन उदयपुर।  नई दिल्ली में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के ऐतिहासिक आयोजन...


जीतो द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

उदयपुर।  नई दिल्ली में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के ऐतिहासिक आयोजन में उदयपुर के महावीर चपलोत ने जीतो एपेक्स के सेक्रेटरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस वैश्विक आध्यात्मिक अभियान को सफल नेतृत्व प्रदान किया। 130+ देशों और 6000+ स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 3 करोड़ लोगों ने नवकार मंत्र का सामूहिक जाप कर विश्व शांति, एकता और सद्भाव का संदेश दिया। दिल्ली के प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गरिमामय स्वागत किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने वॉइस ऑफ जीतो के विशेष संस्करण का भव्य अनावरण किया गया, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। इस अवसर पर महावीर चपलोत की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व विशेष रूप से सराहनीय रहा। जीतो के मार्गदर्शन में यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने वाला बना, बल्कि वैश्विक स्तर पर एकता और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक प्रयास सिद्ध हुआ। उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना हुई, जहां 10,000 से अधिक लोगों ने अत्यंत अनुशासित और संगठित रूप से एक स्वर में नवकार मंत्र का जाप किया। इस अवसर पर पृथ्वीराज, महावीर चपलोत, राजकुमार फत्तावत, हिमांशु, विजय, ललित, यशवंत आंचलिया एवं अभिषेक संचेती के संयुक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह आयोजन उत्कृष्ट प्रबंधन, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा, जिसकी सभी वरिष्ठजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

No comments