Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को उदयपुर में निकलेगी भव्य वाहन रैली एवं शोभायात्रा

उदयपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को उदयपुर में भव्य वाहन रैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को ...


उदयपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को उदयपुर में भव्य वाहन रैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण है।

कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल को गो सेवा का आयोजन किया जाएगा, वहीं 19 अप्रैल को कन्या पूजन, भव्य शोभायात्रा एवं भोजन प्रसाद का आयोजन रखा गया है। शोभायात्रा परशुराम चौराहा से प्रारंभ होकर गुरु विशिष्ट चौराहा सेक्टर 04 , सेक्टर 06 होली चौक के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचेगी।

इस भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन आज जय श्री काली कल्याण शक्ति पीठ, सेक्टर-14, उदयपुर में विप्र महासेना के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हेमंत जोशी के नेतृत्व में किया गया।

यह आयोजन विप्र महासेना, ब्रह्मशक्ति मेवाड़ एवं ग्राम सभा पानेरियों की मादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी तथा भगवान परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विप्र महासेना के संस्थापक डॉ. संदीप जोशी, राजेश मेनारिया, मोहन मेनारिया, पराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रौनक नागदा, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेश सुखवाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजकों ने समाजबंधुओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

No comments