Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

देश विदेश की नजरे डूंगरपुर निकाय पर, स्वच्छता सर्वेक्षण में डूंगरपुर को फिर से नंबर 1 बनाएंगे : के के गुप्ता

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने डूंगरपुर निकाय की समीक्षा बैठक ली, पिछले वर्षों में किए गए विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार डूंगरपुर। स्वच्छ...


स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने डूंगरपुर निकाय की समीक्षा बैठक ली, पिछले वर्षों में किए गए विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

डूंगरपुर। स्वच्छ भारत अभियान (शहर) राजस्थान सरकार के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और नगर परिषद डूंगरपुर के पूर्व सभापति के के गुप्ता ने मंगलवार प्रातः डूंगरपुर निकाय के अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए और डूंगरपुर नगर को विकास की राह पर लाने के लिए नई सौगातो की घोषणा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर नगर देश दुनिया में स्वच्छता के नगर से जाना पहचाना जाता है और डूंगरपुर स्वच्छता मॉडल का प्रदेश के अन्य कई निकाय अनुसरण कर रहे हैं। अब फिर से परीक्षा की घड़ी आ चुकी है और अगले महीने में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ होने वाला है जिसके लिए एक टीम डूंगरपुर निकाय का भी निरीक्षण करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के प्रत्येक घटक पर बारीकी से जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब टीम नगर परिषद को कमर कस के काम करने की जरूरत है, स्थिति करो या मरो वाली है अर्थात डूंगरपुर निकाय स्वच्छता में हमेशा से अव्वल रहा है और यह उपाधि हमेशा कायम रहनी चाहिए। प्रदेश की सरकार की नजरे भी डूंगरपुर निकाय पर है। मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत समीक्षा बैठक और अधिकारियों के कामकाज की रिपोर्ट ली जा रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम होगा और लापरवाह कार्मिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर की जनता से अपील, सिटिजन फीडबैक प्रदान करें

गुप्ता ने डूंगरपुर शहर की जनता से भावुक अपील की है कि यह डूंगरपुर शहर आप सब का है और इस शहर की गरिमा बनाए रखने का दायित्व भी हम सभी का है। शहर की जनता के समर्पण और भागीदारी के बदौलत ही हमारा शहर प्रत्येक स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल स्थान पर रहा है और अब आगामी महीने में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 प्रारंभ होने वाला है। जिसके लिए सिटिजन फीडबैक एक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके तहत प्राप्त होने वाले अंक सर्वे में महत्वपूर्ण होते हैं। हम सभी मिलकर पुनः डूंगरपुर शहर को नंबर 1 बनाएं।


No comments