Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महिला आरक्षण के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश, 25 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन

चारों मंडल और महिला मोर्चा के विशेष  बैठक उदयपुर, 23 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्य...


चारों मंडल और महिला मोर्चा के विशेष 
बैठक

उदयपुर, 23 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शहर विधानसभा के चारों मंडलों एवं महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आज पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर आयोजित की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि सर्व समाज की महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा में प्रस्तुत परिसीमन महिला आरक्षण एवं लोकतांत्रिक संतुलन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक संविधान का 131वां संशोधन विपक्षी दलों द्वारा मिलकर पारित नहीं होने दिए गए। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों के माध्यम से आगामी लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान था जो देश की नारी शक्ति का अधिकार है। 

कांग्रेस के इसी कृत्य को लेकर सर्व समाज की महिलाओं की ओर से 25 अप्रैल 2026 प्रातः 9.00 बजे टाउन हॉल नगर निगम प्रांगण उदयपुर में विरोध प्रदर्शन पैदल मार्च एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम को प्रभावी और अधिक सशक्त बनाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसा माली को संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड को सह संयोजक नियुक्त किया गया है

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर ने कहा कि वर्ष 1976 में हुए परिसीमन के दौरान लोकसभा सीटों की संख्या 525 से बढ़ाकर 543 की गई थी उस समय देश की जनसंख्या लगभग 54.8 करोड़ थी जबकि वर्तमान में यह जनसंख्या 140 करोड़ से अधिक हो चुकी है जिसमें महिलाओं की भागीदारी लगभग आधी है। सामर ने कहा कि जब महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं तो राजनीति में उन्हें उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है। 

बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे सर्व समाज की ओर से आयोजित महिला विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क करें तथा सभी महिला जनप्रतिनिधि वर्तमान व पूर्व अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि कांग्रेस की कथित जनविरोधी मानसिकता को आमजन के सामने लाया जा सके। 

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर जिला महामंत्री देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा जिला उपाध्यक्ष हंसा माली किरण तातेड जगदीश शर्मा दिग्विजय श्रीमाली जिला प्रकोष्ठ संयोजक एवं पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा तुषार मेहता प्रकाश अग्रवाल जिला प्रवक्ता गोविंद दीक्षित मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव रणजीत दिगपाल महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी सुनीता मांडावत पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा महिला मोर्चा प्रदेश आईटी प्रभारी सोनिका जैन पूर्व जिला मंत्री सुभाषिनी शर्मा पार्षद माधुरी राठौड़ मीनू कुंवर चौहान मंडल महामंत्री राजमल चित्तौड़ा राकेश जैन सहित अन्य प्रमुख महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ पंकज बोराणा ने किया तथा धन्यवाद एवं आभार जिला महामंत्री देवीलाल सालवी द्वारा व्यक्त किया गया।


No comments