उदयपुर, 28 अप्रैल। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 5 मई को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्र...
उदयपुर, 28 अप्रैल। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 5 मई को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 5 मई को सुबह 11.25 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 12.10 बजे महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंच कर कार्डियोलाॅजी यूनिट का शुभारंभ करेंगे। साथ ही आरएनटी अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके पश्चात श्री कटारिया स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अगले दिन 6 मई को सुबह 11.10 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर विमान से चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments