Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

चारभुजा यादव समाज उदयपुर द्वारा 5 दिवसीय धार्मिक महोत्सव गुरुवार से, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल

उदयपुर। श्री चारभुजा यादव समाज सेवा संस्थान, उदयपुर की ओर से भगवान चारभुजा नाथ के प्राचीन मंदिर, शमशेरगढ़ (चमनपुरा) के 100 वर्ष पूर्ण होने के...

उदयपुर। श्री चारभुजा यादव समाज सेवा संस्थान, उदयपुर की ओर से भगवान चारभुजा नाथ के प्राचीन मंदिर, शमशेरगढ़ (चमनपुरा) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

संस्थान अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को भजन संध्या से होगी, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा ठाकुरजी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद 1 मई, शुक्रवार को विधि-विधान के साथ हवन, पूजा-पाठ एवं ध्वज स्थापना की जाएगी। इसी दिन समाज के प्रमुख पंच ठाकुरजी के खंडित नेत्रों के हरिद्वार विसर्जन हेतु प्रस्थान करेंगे।

हरिद्वार से वापसी के पश्चात 4 मई को दोपहर 4 बजे देहलीगेट से 108 महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस धार्मिक आयोजन में मेवाड़ क्षेत्र के यादव समाज के लगभग 44 गांवों को आमंत्रित किया गया है, जिससे कार्यक्रम को व्यापक सामाजिक स्वरूप मिलेगा।

संस्थान अध्यक्ष राजकुमार यादव के अनुसार यह आयोजन समाज की एकता, आस्था और परंपरा को सशक्त करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट हेमेश्वर यादव द्वारा किया जाएगा।

No comments