Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कौमी एकता के साथ सेवाः60 परिवारों को मिला निःशुल्क राशन

उदयपुर 14 अप्रेल। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर और सैयद टूर्स एंड ट्रावेल्स के संयुक्त तत्वावधान में  आज कौमी एकता के प्रतिक हजरत किबला मस्तान शाह...


उदयपुर 14 अप्रेल। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर और सैयद टूर्स एंड ट्रावेल्स के संयुक्त तत्वावधान में  आज कौमी एकता के प्रतिक हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की याद में सभी समुदाय के 60 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खांजीपीर स्थित सैयद टूर्स एंड ट्रावेल्स के आफिस पर अंजुमन सदर मुख्तियार कुरेशी, हाजी सैयद अमजद अली, मुकेश माधवानी,लंगर खाना सदर शरीफ खां,शोयब सिन्धी, हसनुद्दीन पठान, पार्षद राशीद खान, सैयद जिशान अली, हाजी अख्तर हुसैन मलिक,आबीद खां मकरानी, इमरान मुल्तानी और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में वितरित किया गया।

प्रारंभ में सभी अतिथियों का एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने माला और मोमेंटो देकर इस्तकबाल किया और इस वर्ष अच्छे नम्बर से पास होने वाले बच्चों को मोमेंटो देकर उनका हौसला अफजाई की, सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार भामाशाहों का सहयोग लेकर जनहित के कार्यों को बखूबी तरीके से अंजाम दे रहा है और आज ग्रुप की ओर से  उदयपुर शहर में भी राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित कर जरुरतमंद परिवारों को सम्बल प्रदान किया।
अंजुमन सदर मुख्तियार कुरेशी ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार खिदमत के कामों को बखूबी तरीके से अंजाम दे रहा है और पूरे संभाग में इस ग्रुप ने समाज सेवा की मिसाल कायम की हैं, ग्रुप की ओर से आज के भामाशाह सैयद जीशान अली, हाजी मोहम्मद शरीफ चावडा, रिजवान खान थाना अधिकारी वरदा, हाफिज कादरी, मुकेश माधवानी, वसीम खान फरासवाडा का आभार व्यक्त किया गया संचालन मुस्तफा शेख और हाफीज कादरी ने किया व आभार की रस्म हाजी अख्तर हुसैन मलिक ने अदा की।

No comments