उदयपुर। पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्...
उदयपुर। पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशंस का आयोजन कल 09 अप्रैल से किया जाएगा। यह सम्मेलन 9 एवं 10 अप्रैल 2026 को हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा।सम्मेलन का मुख्य विषय “सस्टेनेबल डेवलपमेंट इन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी” रखा गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, मैटेरियल साइंस तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश-विदेश के शोधकर्ता अपने नवीनतम शोध प्रस्तुत करेंगे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी तथा सम्मेलन चेयरमैन प्रो. दिलेन्द्र हिरण का मार्गदर्शन रहेगा। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में 150 से अधिक शोध-पत्र (रिसर्च पेपर) प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें शोधार्थी, शिक्षाविद् एवं उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में प्लेनरी टॉक्स, ओरल प्रेजेंटेशन एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसे विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए बेस्ट पेपर, बेस्ट पोस्टर, यंग साइंटिस्ट एवं सीनियर साइंटिस्ट अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे।
यह सम्मेलन विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर नवीन तकनीकी नवाचारों एवं वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा।
No comments