उदयपुर। श्री नीलेश्वर बालाजी विकास समिति एवं सिक्ख समाज सेवा समिति द्वारा श्री नेला तालाब पाल सेक्टर 14 स्थित श्री हनुमानजी मंदिर में संगीत ...
उदयपुर। श्री नीलेश्वर बालाजी विकास समिति एवं सिक्ख समाज सेवा समिति द्वारा श्री नेला तालाब पाल सेक्टर 14 स्थित श्री हनुमानजी मंदिर में संगीत मय सुंदर सुंदर कांड व हनुमान चालीसा पाठ उदयपुर की सुख शांति समृद्वि एवं भाई चारे के लिये किया गया। इस दौरान रविंद्र पाल सिंह कप्पू, गोपाल नागर, पंकज भारद्ववाज, पंकज चपलोत, श्री नीलेश्वर बालाजी मंदिर विकास समिति संस्थापक अध्यक्ष मदन सिंह बाबरवाल, उपाध्यक्ष विजय राज सिंह शक्तावत, महामंत्री मदन सालवी, श्याम चरण शर्मा, विवेक शर्मा, अरूण भटनागर सहित सैंकडो़ं श्रद्धालुओं ने पाठ में भाग लिया। हनुमान चालीसा एवं सुंदर कांड उदय सिंह जी देवडा़ व उनकी टीम ने किया।

No comments